फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elder brother's marriage ceremony postponed after younger's death

Fatehpur News: छोटे की मौत के बाद बड़े भाई की बरात टली

Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Elder brother's marriage ceremony postponed after younger's death
फोटो 10- फाइल फोटो- अनुज विश्वकर्मा
विज्ञापन

छोटे की मौत के बाद बड़े भाई की बरात टली
- बड़े भाई की शनिवार को जानी थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। बड़े भाई की बरात के ठीक दो दिन पहले छोटे भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शादी का माहौल गम में बदल गया। इसके बाद शनिवार को बरात टल गई है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राजू विश्वकर्मा उर्फ अखिलेश के दूसरे नंबर के पुत्र विमलेश विश्वकर्मा की बरात धाता थाना क्षेत्र के उरई गांव जानी थी। घर में तेल और हल्दी का कार्यक्रम गुरुवार रात चल रहा था। घरेलू लाइन में शार्ट सर्किट से बत्ती गुल हो गई थी। दूल्हे का छोटा भाई अनुज विश्वकर्मा (18) तारों को ठीक करने लगा था। वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने तार काटकर बिजली आपूर्ति बाधित की। अनुज को परिजन नर्सिंग होम ले गए। वहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। परिवार में बरात की खुशियां मातम में बदल गई। मृतका का सबसे बड़ा भाई जितेंद्र है। हादसे से मां सुमित्रा देवी और बहन पारूल का हाल बेहाल है। परिजनों ने शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया। इसके बाद शनिवार को सादगी के माहौल में बरात ले जाने का फैसला लिया था। घर में मातम होने पर शादी से दूल्हे विमलेश ने इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद शादी का फैसला लेने की बात कही। उधर, लड़की पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

---------
अपहृत गर्भवती किशोरी बरामद
बकेवर। दो माह पहले अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा है। पुलिस ने अपहरण के बाद दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। हमीरपुर जिले के कोरारा थाना क्षेत्र के इंदपुरी गांव निवासी अखिलेश निषाद ने बकेवर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को मार्च में अगवा कर ले गया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी का गांव में रिश्तेदार के घर आना-जाना था। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पाक्सो और दुष्कर्म की धाराएं विवेचना में बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed