{"_id":"577eb0db4f1c1bd7497fb2aa","slug":"eid-celebration-in-khaga","type":"story","status":"publish","title_hn":"खागा में भी धूमधाम से मनाई ईद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खागा में भी धूमधाम से मनाई ईद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
नगर के ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर दुआ मांगी। नमाज के बाद गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। नई बाजार ईदगाह में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की गई। बच्चों ने ईदगाह के बाहर लगी दुकानों में चाट और जलेबी का लुत्फ लिया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य चौराहों और जामा मस्जिदों में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहे।
कोतवाल मो. शरीफ खान ने ईद मिलन का आयोजन रखा, जिसमें खागा विधायक कृष्णा पासवान, एसएसपी राजकमल यादव, एसडीएम अमित भट्ट, सीओ अतुल कुमार चौबे आदि मौजूद रहे। धाता प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ईदगाह में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर मुल्क की अमन चैन की दुआएं मांगी। सभी ने अल्लाह ताला से नेकी की राह पर चलने की इबादत की। इसी तरह हथगाम, खखरेरू, प्रेमनगर, मंडवा, ऐरायां सादात, मोहम्मदपुर गौंती, उमरपुर गौंती सहित सभी ईदगाहों में नमाज अदा हुई और नमाज बाद सिवईं खाकर त्योहार मनाया गया।