फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Education progress and success of the cascade offerings Awdesh

तरक्की और सफलता का सोपान है शिक्षा- अवधेश प्रसाद

Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Education progress and success of the cascade offerings Awdesh
प्रेक्षागृह में कन्या विद्याधन योजना की चेक दिखाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी अवधेश प्रसाद ने बुधवार को 397 छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना की 30-30 हजार रुपये के चेक भेंट किए। उन्होंने इसे रक्षाबंधन का तोहफा करार देते हुए मेधाओं का इस्तकबाल किया। होमगार्ड एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री ने शिक्षा को तरक्की और सफलता का सोपान बताया।
विज्ञापन



कहा कि बगैर तालीम के उन्नति और कामयाबी की बात बेमानी है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अक्टूबर 2016 से 100 नंबर डायल करने पर10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस सेवा का दावा करते हुए होमगार्डों को दिए गए हालिया लाभ का जिक्र किया।
विज्ञापन



सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित चेक वितरण समारोह में बोलते हुए कबीना मंत्री अवधेश प्रसाद ने बसपा शासन को निशाने पर लिया। मायावती के चार बार के शासन को एक तरह से फ्लाप शो बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार को हर वर्ग हमदर्द बताया। जिले की कन्या विद्याधन योजना की लाभार्थी छात्राओं का जिक्र करते हुए अनुसूचित जाति की 212 छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने की बात दमखम से रखी। हर साल अखबार में छपने वाली खबर ‘इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी’ का जिक्र करते हुए उनकी शान में कसीदे पढ़े।


विभागीय मंत्री होने के नाते होमगार्ड हित की बात रखते हुए कहा कि पूर्व की सरकारें उनके लिए कुछ नहीं कर रही थीं। सपा सरकार ने इनकी ओर ध्यान दिया। नतीजा 75 रुपये वेतन बढ़ाने के साथ बाहर जाने पर 30 रुपये का अतिरिक्त भत्ता हासिल करने का रास्ता साफ हो गया। हमारी सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना कर नजीर पेश की है। कैबिनेट मंत्री ने सफल  कार्यक्रम को लेकर पटल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव की सराहना की।


डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने  संस्कार, शिक्षा और चिंतन पर जोर देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि युवा मजबूत होता है तो प्रतिमान स्थापित होते हैं।


इससे पहले चेक वितरण समारोह में डीआईओएस ने सीडीओ रामाश्रय, सदर नगर पालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व सांसद राकेश सचान, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा को बुके भेंट की। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, रीता प्रजापति, शकील अकबर समेत बड़ी तादाद में सपाई व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।




कालेज में मोबाइल प्रतिबंधित किए जाएं- जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा ने मंच के माध्यम से कालेज कैंपस के अंदर मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की बात रखी। कहा कि मोबाइल का सद्पयोग कम और दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। उन्होंने आयोजन का हिस्सा बनीं छात्राओं की इस मामले में सहमति भी मांगी। हालांकि इस पर छात्राओं के बीच से खास प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। इस पर विधायक को कहना पड़ा कि शायद आप लोग नहीं चाहती हैं कि मोबाइल पर रोक लगे।

स्वागत गीत गाते गाते होने लगा स्वागत
पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने अपने चिरपरिचित अंदाज में छात्राओं का ध्यान खींचने का काम किया। जनसेवक ने कहा कि वह जब कक्षा छह में थे, तभी से स्वागत गीत गाने का शौक पड़ गया था। यह सिलसिला कक्षा दर कक्षा आगे बढ़ता गया। मन में ख्याल आया कि मैं तो दूसरे के लिए स्वागत गीत गाता हूं, क्या कोई मेरे लिए भी कभी ऐसा करेगा। शिक्षामंत्री बनने के बाद से स्वागत का शुरू हुआ सिलसिला जारी है।


लंच पैकेट कराया, खाना ताजा था ना- कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कन्या विद्याधन योजना की चेक वितरित करने के दौरान छात्राओं को लंच खिलाने के बाबत सामने खड़े डीआईओएस नंदलाल से सवाल किया। पूछा कि इन बच्चियों को लंच खिलाया कि नहीं? पूड़ी टाइट तो नहीं थी? ऐसे सवाल सुन डीआईओएस सकपका गए। जिस पर उन्होंने छात्राओं से सवाल किए। सकारात्मक उत्तर मिलने पर डीआईओएस ने राहत की सांस ली।


...
राजस्थानी नृत्य ने बांधा शमां- कन्या विद्याधन योजना के चेक वितरण कार्यक्रम में शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं ने धमाल मचाया। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने आयोजन को गति दी। विश्वभारती गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने आयो रे आयो रे आयो रे मारो ढोलना में थिरकते हुए राजस्थान की संस्कृित को करीब ला दिया। भावपूर्ण मंचन देखते बना। हर कोई इन प्रतिभाओं का कायल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed