फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

महिला डिग्री कॉलेज में कर सकेंगे कॉमर्स की पढ़ाई

Thu, 31 Mar 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
education
बिंदकी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार साल इंतजार के बाद कामर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। वाणिज्य संकाय भवन में चार साल से ताला बंद था। इस सत्र में प्रवक्ताओं की तैनाती होने के साथ प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान ( रूसा ) के तहत 2018 में कुंवरपुर रोड स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 75 लाख की लागत से वाणिज्य संकाय भवन का निर्माण हुआ था। चार साल से शासन से प्रवक्ताओं की तैनाती न होने के कारण कक्षाएं शुरू नहीं हो पाईं। इससे क्षेत्रीय छात्राओं को मजबूरन निजी संस्थानों में छह से सात हजार रुपये फीस भर कर कामर्स की पढ़ाई करनी पड़ती थी। अब छात्राओं को निजी शिक्षण संस्थाओं में नहीं जाना पड़ेगा। वाणिज्य विभाग में शासन से प्रवक्ता आशीष गुप्ता और अमित मौर्य की तैनाती हुई है। इससे अब इस वर्ष से छात्राएं विद्यालय में प्रवेश लेकर कामर्स की पढ़ाई कर सकेंगी। जुलाई से सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्राचार्य अवधेश शुक्ला ने बताया कि प्रवक्ताओं की तैनाती हो चुकी है। इसी सत्र से कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed