फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

घर में पढ़ाई से ऊबे बच्चों को भायी बाहर की हबा

Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। कोरोना काल में घर में ऑनलाइन पढ़ाई से ऊबे बच्चों को अब बाहर की आबोहवा भा रही है। एक तो कोरोना और ऊपर से ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूूरा करने के चक्कर में बच्चे घरों में ही कैद रहे। इससे वह चिड़चिड़ेपन के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में खुली सांस लेने वाले विद्यार्थी घरों में घुटन के साथ जीने को मजबूर हुए। अब स्कूल खुलने वाले हैं तो सहपाठियों के मिलने और स्कूल के मैदान में साथ खेलने से घुटन से आजादी मिलेगी। जिला चिकत्सालय में तैनात डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में वह स्वयं संक्रमण के शिकार हो गए थे। कई दिन तक एक बंद कमरे में रहना पड़ा था। छात्रों के साथ भी यही हाल था। स्कूल-कॉलेज न जाने के कारण बच्चों में कई मानसिक बीमारियों ने जन्म ले लिया है। कोरोना काल में कई विद्यार्थी इलाज के लिए आए थे। हालांकि अब स्थित सामान्य है।
विज्ञापन

स्वामी चंद्र दास इंटर कालेज की शिक्षिका शालिनी सिंह ने बताया कि स्कूल में कुछ छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई सही से न कर पाने पर फेल होने के भय का शिकार हुईं। ऐसे में विद्यालय की ओर से छात्राओं को ऑनलाइन योग की शिक्षा देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। अभिभावक चंद्रप्रकाश ने बताया कि उनके दो पुत्र कोरोना महामारी में गेम में व्यस्त रहते थे। स्कूल न जाने से फेल होने का डर भी बैठ रहा था। उन्होंने बच्चों को समय दिया। कभी उनके साथ खेलकर तो कभी बातचीत कर उनका अकेलापन दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा शैलजा पाल ने बताया कि महामारी में वह घर में रहकर बोर हो रही थी। इस दौरान उसने यू ट्यूब से खाना बनाना सीखा। भाई व बहनों के साथ लूडो व अन्य गेम खेलकर दिन बिताया। स्कूल खुलने से अब वह खुश है। कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी ने बताया कि महामारी के दौरान घर में कैद की मजबूरी थी, लेकिन घर में बड़े भाई व बहन ने पढ़ाना शुरू कर दिया। इससे समय भी कट गया और विषय भी याद हो गया।

यदि बच्चों को घर या कमरे में रहने को मजबूर किया जाए तो उनमें अवसाद या चिड़चिड़ापन आता है। अभिभावक को चाहिए कि उनके हुनर के लिए प्रेरित करें। उनके साथ समय दें। इससे बच्चे अवसाद और एकाकीपन से बाहर निकल सकते हैं।
- डॉ. पीके गुप्त, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed