फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

कक्षा आठ के प्रश्नपत्र में पुरानी किताब से सवाल

Tue, 22 Oct 2019 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा आठ मे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र पुरानी पुस्तक से दिए गए। इस शिक्षण सत्र में किताब का पाठ्यक्रम पूरी तरह बदल गया है। विभाग की लापरवाही पर बच्चे पूरा समय सवालों से जूझते नजर आए। यह विषय सोशल मीडिया मे जमकर चर्चा में रहा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 14 तारीख से संचालक है। सोमवार को दूसरी पाली मे अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हुआ। शिक्षकों ने बच्चों को प्रश्नपत्र वितरित किया लेकिन कुछ समय बाद जब प्रश्नपत्र देखा गया तो एक भी प्रश्न वर्तमान मे चल रही अंग्रेजी की किताब रनबो से मिलान नहीं हो रहा था। प्रश्नपत्र मे कुल सात प्रश्न आए थे। पहला
विज्ञापन

प्रश्न पुरानी पुस्तक के पाठ 2 से आया था। इसी प्रकार प्रश्न दो से लेकर अंत तक के सभी प्रश्न पुरानी पुस्तक से आए थे। प्रश्नपत्र देखते ही बच्चे परेशान हो गये। इस बारे मे एनपीआरसी से लेकर एबीएस ए तक कोई भी समस्या का हल नही कर पाए। बता दें कि परीक्षा के प्रश्नपत्र सभी स्कूलों को एनपीआरसी से प्राप्त होते हैं। प्रश्नपत्र बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

के एक कर्मचारी लखनऊ से छपवाकर देते हैं। शिक्षकों का कहना था कि बीएसए इस प्रश्नपत्र को निरस्त कर सकते हैं। विभाग की इस बड़ी चूक को लेकर दिन भर सोशल मीडिया में भी चर्चा होती रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है। आता है तो छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed