फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   E-rickshaws in the city broke the record of overloading

Fatehpur News: शहर में ई-रिक्शों ने ओवरलोडिंग का तोड़ा रिकार्ड

Fri, 29 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws in the city broke the record of overloading
फतेहपुर। शहर में ओवरलोड सवारियां भरना आम बात है। ई-रिक्शा चालक दो सवारियों के मानक के विपरीत 10 सवारी तक बैठा रहे हैं। इससे साफ है कि मई महीने में चिल्ली मोड की दुर्घटना शायद वाहन और यात्री दोनों भूल चुके हैं।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के चिल्ली मोड पर 16 मई को ऑटो सवार 10 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कुछ दिन तक तो ओवरलोड सवारी भरने वालों पर कार्रवाई की, लेकिन सदर कोतवाली पुलिस को शायद यह दुर्घटना भूल चुकी है। शहर में अक्सर ई-रिक्शे चालक भूसे की तरह सवारियां बैठा रहे हैं। अधिक होने पर रिक्शे के ऊपर भी सवारियां बैठाने में गुरेज नहीं कर रहे। ई-रिक्शे में चालक के अलावा सिर्फ दो सवारियां बैठाने का मानक है, लेकिन शहर में दौड़ने वाले अधिकांश ई-रिक्शे न्यूनतम पांच से अधिक सवारियां बैठाकर ही घूम रहे हैं। शहर में घूमने वाला शायद ही कोई रिक्शा मानक के अनुरूप सवारियां बैठकर चलता हो।
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि सभी सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर दिन भर ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी करते हैं, लेकिन इन्हें ओवर लोड ई-रिक्शे शहर की सड़कों पर फर्राटा भरते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम विरुद्ध संचालित होने रिक्शों पर प्रतिदिन कार्रवाई होती है। 10 से 12 ई-रिक्शे सीज किए जाते हैं और 25 से 30 रिक्शों का चालान काटा जा रहा है। ई-रिक्शा चालकों को मानक से अनुसार सवारी भरने के लिए लगातार जागरूक भी किया जाता है।
मनोज सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed