फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   During the investigation of the Sarkandi scam, there was chaos in the village, weapons were brandished.

Fatehpur News: सरकंडी घोटाले की जांच के दौरान गांव में बवाल, असलहे लहराए गए

Thu, 18 Dec 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
During the investigation of the Sarkandi scam, there was chaos in the village, weapons were brandished.
फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असोथर। सरकंडी ग्राम सभा में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान बुधवार शाम बवाल हो गया। बवाल के दौरान जांच टीम करीब 200 मीटर दूर थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। हमले में एक पक्ष से कोटेदार समेत छह लोग घायल हुए हैं। मौके के वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें प्रधान के पति असलहाधारियों के साथ हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती।

थानाक्षेत्र के सरकंडी ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की लखनऊ और जिला स्तर से कई जांचें चल रही हैं। परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण शेषमणि, बीडीओ असोथर राहुल मिश्रा, ज्वाइंट बीडीओ असोथर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जेई आरईडी, लेखाधिकारी, छह विकास अधिकारी व पुलिस टीम दोपहर बाद गांव में जांच के लिए पहुंची थी। टीम बुधवार को मूंजीकुआं, शीतल डेरा, बदलेवा डेरा, सैंबसी में जांच के बाद सरकंडी खास पहुंची थी।
विज्ञापन


इधर शिकायतकर्ता पक्ष से रोशन सिंह, इंद्रेश तिवारी, गुड्डू, मनोज शर्मा, सुनील तिवारी, हरतालिका दुबे समेत आठ से 10 लोग टीम के पास जा रहे थे। इसी मार्ग पर प्रधान पुष्पा द्विवेदी के पति संतोष द्विवेदी का काफिला पहुंचा। दोनों पक्ष आमने-सामने होने पर लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की खबर पर जांच टीम के अधिकारी भी मौके से निकल लिए। समझाने के दाैरान पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष नोकझोंक करते रहे। जिला अस्पताल में देर शाम घायल मनोज शर्मा, नीरज, कोटेदार सुनील, इंद्रेश तिवारी समेत छह लोग पहुंचे। घायलों ने प्रधान के पति पक्ष पर जांच प्रभावित करने के लिए हमले का आरोप लगाया है। उधर दूसरे पक्ष संतोष द्विवेदी ने जांच दौरान जाते समय हमले का आरोप लगाया है। घायलों का हाल जानने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। बीडीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि जब हमला हुआ, उस समय पर टीम करीब 200 मी. दूर थी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़े हैं। किसी पक्ष ने अभी तक शिकायत नहीं दर्ज कराई है।


पुलिस भांप नहीं सकी बवाल



सरकंडी गांव जिले बड़ी ग्राम सभा है। यहां कई बार से प्रधान और ब्लॉक प्रमुख पद पर संतोष द्विवेदी के ही लोग हैं। मौरंग कारोबारी संतोष द्विवेदी प्रभावशाली माने जाते हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर बवाल के दौरान दिख रहे हैं। वीडियो में प्रधान के पति को पुलिस दूर करती नजर आ रही है। पुलिस पहले से इसे भांप नहीं सकी। ग्रामीणों में चर्चा रही कि विवाद दौरान लाठी-डंडे के साथ हवाई फायरिंग भी की गई। वाहनों मेंभी तोड़फोड़ की गई है।

फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्

फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्

फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्

फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्

फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्

फोटो-28-जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने से पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी। वीडियो ग्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed