फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to the rivalry of the Pradhani election, two parties fought and were accused of robbery.

Fatehpur News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, लूट का आरोप

Sat, 08 Nov 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Due to the rivalry of the Pradhani election, two parties fought and were accused of robbery.
असोथर। थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के मुंजीकुआं में शुक्रवार शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, लूट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रात को थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सरकंडी गांव के धुन्ना तिवारी का डेरा निवासी प्रियांशु कुमार ट्रैक्टर से खेत जाेत रहा था। गांव के प्रधान पक्ष के पप्पू सिंह, अरुण प्रताप उर्फ बबलू, आदित्य सिंह, वीरकरन, अनिकेत सिंह और रामबदन उर्फ लंबरी सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद खेत की जुताई करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर खेत से लौटते समय मुंजीकुआं के पास सभी ने घेरकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। तमंचा सटाकर 5200 रुपये नकद छीनकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के शीतल सिंह डेरा निवासी अरुण प्रताप उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि वह कस्बा से घर लौट रहा था। मुंजीकुआं के पास प्रियांशू तिवारी, नीरज तिवारी, जगन्नाथ तिवारी, इंद्रेश तिवारी और रोशन सिंह ने चुनाव की रंजिश में उसे घेरकर गाली-गलौज की।

रोशन सिंह और इंद्रेश तिवारी ने चेन और हाथ से अंगूठी छीन ली। इस ग्राम सभा में घोटाले की भी जांच को लेकर भी पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि चुनाव की रंजिश के चलते मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed