फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to separation from his wife, the young man committed suicide in his in-laws house.

Fatehpur News: पत्नी वियोग में युवक ने ससुराल में की आत्महत्या

Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to separation from his wife, the young man committed suicide in his in-laws house.
बहुआ। दहेज का सामान लेकर पत्नी के मायके चले जाने से आहत युवक ने ससुराल में नीम के पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी शिवकरन निषाद (25) का अढ़ावल के गांव पथरी में यमुना किनारे नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता शव मंगलवार शाम को मिला। चरवाहों की सूचना पर परिजनों को जानकारी हुई। वह मजदूरी करता था। शराब का शौकीन भी बताया जाता है। मृतक की पहली पत्नी इंद्रावती की तीन साल पहले आग लगने से मौत हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद इंद्रावती की चचेरी साली उर्मिला देवी के साथ 27 जून 2021 को शादी हुई थी। शादी के बाद से शिवकरन निषाद और उर्मिला के साथ विवाद होता था। विवाद को लेकर पक्षों की बीच पंचायत हुई। इसके बाद दहेज का सामान लेकर 23 मई को उर्मिला मायके आ गई थी। पंचायत में तीन माह का शिवकरन को समय दिया था। वह सुधर जाए और शराब छोड़ दे। पत्नी के मायके जाने के बाद शिवकरन परेशान रहता था। वह बिना किसी को बताए दोपहर को ससुराल पथरी गया था। वहां उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से मां रानी देवी और पत्नी उर्मिला का हाल बेहाल हो गया। मृतक अपने भाइयों राजबहादुर,रामबाबू, रामू और रामकरन में चौथे नंबर का था। दो बहनें सुमित्रा देवी और संगीता हैं। बड़े भाई रामबाबू निषाद ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाकर भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed