{"_id":"6143929b8ebc3e5a6743a928","slug":"due-to-rain-electric-supply-disrupted-fatehpur-news-knp6526094144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था हुई चौपट.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था हुई चौपट.....
विज्ञापन
फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चौपट रही। कहीं तार टूटकर गिरे तो कहीं विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से आपूर्ति धड़ाम हो गई। कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश की वजह से विभाग ने एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी। शहर क्षेत्र के बेरुईहार उपकेंद्र से ज्वालागंज, मसवानी, कटरा अब्दुलगनी, पीरनपुर और वर्मा चौराहे क्षेत्र की बुधवार शाम साढ़े सात बंद हुई आपूर्ति गुरुवार सुबह छह बजे चालू हुई। मुराइन टोला और हरिहरगंज में बिजली पांच घंटे कटी रही। आबूनगर उपकेंद्र से जुड़ी रानी कालोनी, फूलबाग, सिविल लाइन, पटेलनगर और शादीपुर इलाकों की बत्ती गुरुवार रात तक गुल रही।
बहुआ प्रतिनिधि के मुताबिक, दरवेशाबाद ट्रांसमिशन सेंटर से बहुआ और दतौली उपकेंद्रों के लिए आई मेन लाइन में फाल्ट आने से 22 घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे बहुआ उपकेंद्र से जुड़े ललौली, शाह, पथरी, बहुआ, हरियापुर, मुत्तौर, पखरौली, थवाई फीडर ठप हो गए। दतौली उपकेंद्र के जिवकरा, दतौली, भोदर फीडर से जुड़े लालपुर, सैबसी, उरौली, दसौली, बहुआ कस्बा, मुत्तौर, ललौली, अजमतपुर, थवाई, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, तपनी, अकिलाबाद, सिधांव, मुत्तौर, दतौली, कोर्राकनक, करैहा, दरियापुर, बेनू, दशहरी, महना, गौरी, चंदौरा, गनेशपुर, हरिरामपुर, समदाबाद, रसूलपुर, लादिगंवा, बरौहां समेत करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। बहुआ उपकेंद्र के जेई अमित कुमार ने बताया कि खराब मौसम की वजह से दरवेशाबाद से बहुआ के बीच फाल्ट हुआ था।
खखरेरू प्रतिनिधि के मुताबिक, कनपुरवा उपकेंद्र की आपूर्ति बुधवार की सुबह 10 बजे गुल हो गई। गुरुवार शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जेई आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि लगातार फाल्ट होने और बरसात के कारण मरम्मत न होने से आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
चौडगरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौडगरा उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी की मौत की खबर सुनकर बुधवार को सभी संविदा कर्मी काम छोड़कर अंतिम संस्कार में चले गए थे। इस कारण किसी भी फीडर के फाल्ट ठीक नहीं हो सके। गुरुवार को भी लगातार बारिश होने के कारण संविदा कर्मी फाल्ट ठीक करने नहीं आए। ऐसे में मौहार, गुनीर, आशापुर, तेंदुली, शाहजहांपुर फीडर 48 घंटे से बंद हैं। अवर अभियंता मुकेश गौतम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कोई कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंच पाया। बरसात बंद होने पर काम हो पाएगा। जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से अस्पताल रोड, अमौली रोड, मेला रोड में पेड़ों की डालियों टूटने से तार टूट गए हैं। इससे आपूर्ति बाधित है।