{"_id":"6182cefb4dc38e6bf23581c6","slug":"due-to-police-s-effort-two-poor-families-could-celebrate-dhanteras-fatehpur-news-knp6620218126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी और ईमानदारी से लौटी दो गरीबों का धनतेरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी और ईमानदारी से लौटी दो गरीबों का धनतेरस
विज्ञापन
बबलू सिंह को मोबाइल लौटाते शिवगोपाल अग्रवाल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। धनतेरस पर बेहद ही साधारण परिवार में आई छोटी सी खुशी अचानक लौटी तो पुलिस ने उसे जाने से रोक लिया। कोतवाली पुलिस और एक वृद्ध की ईमानदारी से दो परिवारों के बीच से लौट रही खुशी फिर से वापस आई और उनका धनतेरस अच्छा हो गया।
हालांकि दोनों खुशियों को वापस लाने के लिए पुलिस को अपनी लॉ एंड आर्डर की ड्यूटी छोड़कर थोड़ी से मेहनत करनी पड़ी। दोनों परिवार ने पुलिस और वृद्ध को दिल से धन्यवाद किया, जिसके कारण उनके परिवार में खुशी आ सकी।
घटना-1
धाता थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा देवी अपने मायके मानू का पुरवा कस्बा खागा में आई है। बेहद साधारण परिवार की पूजा ने धनतेरस पर सराफा बाजार से नथुनी और कान की कील खरीदी और घर लौट गई।
विज्ञापन
शाम को पूजा देवी जेवर बदलने के लिए सराफा बाजार के लिए निकली और ई-रिक्शा में बैठकर चौक पहुंची। जैसे ही वह दुकानदार के पास पहुंची तो पता चला कि जिस पर्स में जेवर थे वह ई-रिक्शा में छूट गया।
वह तुरंत कोतवाली पहुंची और घटना बताई। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने महिला की मदद के लिए तुरंत एसआई अखिलेश यादव, सिपाही अरविंद, रामकुमार, ऋषि रंजन को कहा।
टीम महिला के साथ निकली और जीटी रोड के कैमरे खंगालते हुए चौक तक पहुंची। एक कैमरे में रिक्शा चालक का चेहरा आया तो पुलिस ने दूसरे ई-रिक्शा चालकों से उसकी पहचान कराकर उसके घर पहुंची।
जहां रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस ने उसके घरवालों से पूछा तो पता चला कि एक पर्स आया है। पुलिस ने पर्स लिया और रात एक बजे महिला को बुलाकर उसे जेवर वापस कर दिए।
घटना-2
हरदो के रहने वाले बबलू सिंह किसान हैं। धनतेरस में परिवार के बीच छोटी सी खुशी लाने के लिए वह मंगलवार की शाम ओप्पो का मोबाइल फोन खरीदा और उसे लेकर घर जा रहा था। बाजार की भीड़ में वह जान ही नहीं पाया गया कि उसका मोबाइल गिर गया।
जब बबलू घर पहुंचा तो पता चला कि मोबाइल तो जेब में नहीं है। बबलू ने पहले खोजबीन की लेकिन जब मोबाइल नहीं मिला तो शाम को वह कोतवाली पहुंचा और बताया कि उसका मोबाइल गिर गया है।
एसआई अखिलेश यादव, सिपाही अरविंद, रामकुमार, ऋषि रंजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन मोबाइल नहीं मिला। बुधवार की सुबह खागा कस्बे के रहने वाले शिवगोपाल अग्रवाल ने पुलिस को फोन करके बताया कि बाजार में उन्हें एक मोबाइल मिला है, जिसे वह रखे हुए हैं। पुलिस ने बबलू सिंह को बुलाकर मोबाइल की पहचान कराई तो वह, उसी का फोन निकला। बुधवार की सुबह बबलू को फोन मिल गया।