{"_id":"65b17726b0fa40034802ae14","slug":"due-to-lack-of-cleaning-rajabha-overflowed-crops-drowned-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-10144-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सफाई न होने से रजबहा ओवरफ्लो, फसलें डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सफाई न होने से रजबहा ओवरफ्लो, फसलें डूबी
Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
धाता। बेलाई और बेलावा गांव के 12 से अधिक किसानों की फसल नहर के पानी में डूब गईं। सुबह जब किसानों ने खेत में भरा पानी देखा तो स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में खेत में भर रहे रजबहे के पाने को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
धाता क्षेत्र के भुइयन बाबा के पास से बड़ी नहर निकली हुई है। इस नहर से बेलाई गांव के लिए एक रजबहा निकला है। उसकी तली की सफाई नहीं हुई है। पानी छोड़े जाने से रजबहा मंगलवार की रात ओवरफ्लो होकर बहने लगा। रजबहे का पानी प्रेम सिंह, दिलीप सिंह, संतोष, देवराज, उदयराज, कुलदीप सिंह, जय नारायण सिंह, इंद्रजीत सिंह, इंद्रपाल, शिवपाल सिंह, क्षत्रधारी सिंह और जगजीत सिंह सहित कई किसानों के खेत में भर गया।
खेत में खड़ी चना, सरसों, पियरा लाही, गेहूं और बरसीम आदि की करीब सौ बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही सफाई न हुई और पानी को रोका नहीं किया गया तो किसानों को भारी नुकसान होगा। निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि पानी को रुकवा कर जल्द ही मामले का निस्तारण कराया जाएगा।