{"_id":"6106e4f38ebc3e842c425151","slug":"due-to-heavy-rain-at-two-places-trees-fell-road-was-blocked-for-two-hours-fatehpur-news-knp6437523131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर पेड़ गिरने से दो घंटे आवागमन रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों पर पेड़ गिरने से दो घंटे आवागमन रहा बाधित
विज्ञापन
बिंदकी/जाफरगंज। बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से बांदा-सागर हाईवे समेत तीन मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। पेड़ की चपेट में आकर एक डंपर चालक भी घायल हो गया। वनकर्मियों ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया। बांदा हाईवे पर करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।
बांदा-सागर हाईवे पर बारिश के दौरान नीम का पेड़ गिर गया। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
हाईवे पर ही बसंती खेड़ा गांव के पास शाम करीब पांच बजे डंपर पर शीशम का पेड़ गिर गया। हादसे में डंपर चालक राहुल (35) निवासी सुल्तानपुर घायल हो गया। उसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वन कर्मियों ने सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन सुचारु कराया। राहुल डंपर लेकर बिंदकी से ललौली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
मांझेपुर उमरिया बाजार के पास जोनिहा-जहानाबाद मार्ग पर बबूल का भारी पेड़ गिर गया। इससे करीब एक घंटे आवागमन बाधित रहा। जहानाबाद से फतेहपुर चलने वाली प्राइवेट बसें फंसी रही। बसों में बैठे यात्री परेशान हुए। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने मजदूरों से पेड़ हटवाकर आवागमन शुरू कराया।