{"_id":"60fdb41a8ebc3e58125b6753","slug":"driver-s-leg-chopped-off-in-truck-collision-fatehpur-news-knp642393271","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की भिड़ंत में चालक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की भिड़ंत में चालक का पैर कटा
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंस गया और उसका एक पैर कट गया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
राजस्थान प्रांत बालमेड़ जिले के गोदमलानी निवासी सुम्माराम ट्रक चालक है। वह खलासी गणेश के साथ गुजरात के भुज से भाड़ा लादकर बनारस के रामगढ़ जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर उसरैना के पास सुम्माराम के ट्रक से प्रयागराज की ओर से आ रहा ट्रक टकरा गया। स्टेरिंग के नीचे फंसने से सुम्माराम का पैर कट गया। खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गया।
दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को भी को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने दोनों ट्रक के चालक व खलासी को निकाला। थानाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि घायल चालक को कानपुर रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।