फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Down with the slogan stretched bases

मुर्दाबाद के नारे के साथ तनी कुर्सियां

Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Down with the slogan stretched bases
बसपा के कैंडर कैंप पर बहुआ के एक लॉज में बवाल करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बसपा के अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के कैंडर कैंप बवाल की भेंट चढ़ गया। संभावित उम्मीदवार एवं जिला पंचायत सदस्य भोला पाल के विरोध में लामबंद तमाम कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे की ओर कुर्सियां तान देने से माहौल उत्तेजक हो गया। आयोजन स्थल में अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 का पाठ पढ़ाने आए आए जोनल कोआर्डिनेटर समेत अन्य नेता अचभ्मे में पड़ गए। डेढ़ घंटे तक कटी विरोध रूपी गदर से पार्टी का कैडर कैंप नहीं हो सका।
विज्ञापन



कैडर कैंप शुक्रवार को बहुआ के एक लॉज में आयोजित किया गया था। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद के जोनल कोआर्डिनेटर अवधेश गौतम आए थे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे इस कार्यक्रम के एनाउंसर ने जैसे ही माइक से पार्टी के संभावित प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्य भोला पाल नाम लिया, भीड़ के बीच से विरोधी स्वर मुखर हो उठे। ‘नहीं चाहिए भोला पाल’ ‘भोला पाल मुर्दाबाद’ के साथ बसपा मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। हो-हल्ला और नारेबाजी के बीच एक दूसरे की ओर कुर्सियां उछाले जाने से भगदड़  मच गई।
विज्ञापन



बसपा नेता राम दत्त द्विवेदी, राम सागर, नंदू पाल, देव कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की एक गुट ने भोला पाल को सपाई करार देते हुए स्थानीय चेहरे को मैदान में उतारे जाने की मांग शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं का यह रूप देखकर उन्हें जीत के टिप्स बताने आए जोनल कोआर्डिनेटर अवधेश गौतम अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बवाल बढ़ता देखकर जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम के साथ जोनल कोआर्डिनेटर को मान मनोव्वल के लिए आगे आना पड़ा। जोनल कोआर्डिनेटर ने कार्यकर्ताओं की पीड़ा को महसूस करने की बात करते हुए उन्हें अच्छा और उनके मुताबिक प्रत्याशी देने का आश्वासन दिया।




विरोध का तरीका ठीक नहीं लगा- फतेहपुर। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अवधेश गौतम ने बहुआ में पार्टी के कैंडर कैंप पर हुए बवाल को गंभीरता से लिया है। मीडिया से साजिशन हंगामा करवाए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी प्रस्तुति करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निशाने पर लिया। कहा कि उन्हें विरोध का यह तरीका अच्छा नहीं लगा। प्रत्याशी कौन होगा, कौन नहीं। यह तय करना हाईकमान का काम है। विरोध करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed