फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   docter,video,CM,up news,fathepur news

डाक्टर ने तिमारदार को दी जूतों से मारने की धमकी

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
docter,video,CM,up news,fathepur news
फतेहपुर। जिला अस्पताल में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नितिन सिंह का तीमारदार से र्दुव्यवहार करने के वायरल वीडियो को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने ट्वीट कर सीएमओ को चिकित्सक के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी एक सप्ताह के भीतर प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। प्राचार्य के मुताबिक इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो 23 जून का बताया जा रहा है। हुसेनगंज के जमरावां गांव के रहने वाले पवन कुमार अपनी पत्नी माया देवी का इलाज के लिए 23 जून को शहर आए थे। लौटते समय देवरी मोड़ के पास दंपती हादसे का शिकार हो गए थे। परिजन घायल दंपति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां डाक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल माया के इलाज के लिए आर्थो सर्जन डॉक्टर नितिन सिंह ने परिजनों से बाहर से इंजेक्शन मंगाए थे। जिस पर परिजनों ने असमर्थता जताई थी।
इसी बात को लेकर परिजनों व डॉक्टर नितिन में बहस हो गई। तभी ट्रामा सेंटर के बाहर डॉक्टर ने उनसे अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए जूतों से मारने की धमकी दी थी। इस मामले का वीडियो शुक्रवार की दोपहर वायरल होने से महकमे में हड़कंप मच गया।

सीएमओ डॉ.सुनील भारती ने बताया कि डिप्टी सीएम का आदेश प्राप्त हुआ है। मामले में जांच टीम गठित की गई है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही हैं संबंधित डॉक्टर जिला अस्पताल में तैनात है जो कि मेडिकल कॉलेज से संबद्घ है। लिहाजा कार्रवाई उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed