फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   do din se aapoorti thap, peyajal ka sankat

दो दिन से आपूर्ति ठप, पेयजल का संकट

Tue, 30 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
do din se aapoorti thap, peyajal ka sankat
बहुआ(फतेहपुर)। दो दिन पहले रात को आई आंधी से वाहिदपुर गांव के पास 33 केवीए लाइन के चार खंभे टूटने से बहुआ और दतौली उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम है। इलाके के सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं। पेयजल का संकट गहरा गया है। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण रात भर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बिजली का वितरण बहुआ और दतौली बिजली उपकेंद्र के लिए होता है। दो दिन पहले आंधी से बिजली के चार खंभे टूटने से आपूर्ति व्यवस्था धड़ाम हो गई। कर्मचारी व्यवस्था बहाल नहीं कर पाए हैं। बहुआ उपकेंद्र के बहुआ फीडर, ललौली फीडर, शाह फीडर, हरियापुर फीडर, थवई फीडर, दतौली प्रथम फीडर, पखरौली फीडर के सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं। यही हाल दतौली बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों का है। उपकेंद्र से जुकरा फीडर, भोदर फीडर, दतौली साउंड फीडर की बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

कस्बा बहुआ, सुजानपुर, बरौहां, कमलापुर, मेवली, बड़ागांव, चकस्करन,करसंवा, अयाह, पखरौली, बिझौली, रसूलपुर, लादिगवां, सुल्तानपुर, हरियापुर, हरिरामपुर, वाहिदपुर, कोरारी, अकिलाबाद, तपनी, बरवट, गोझ, गौरी, महना, ललौली कस्बा, महाखेड़ा, कोंडार, अढ़ावल, दसौली, उरौली, कोर्राकनक, करैहा, मुत्तौर कस्बा, दतौली, ओती, उमरपुर भोदर, शंकरपुरवा, सिधांव, गंगाइपार सहित सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं। उमस भरी गर्मी में कूलर और पंखे बंद हैं। पेयजल का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बहुआ के जेई पीयूष कुमार सोनकर का कहना है कि बहुआ व दतौली पावर हाउस के लिए दरवेशाबाद से 33 हजार की लाइन आई है। दो दिन पहले आंधी आने की वजह से वाहिदपुर गांव के पास खंभे टूट गए हैं। नए खंभे लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed