{"_id":"5c00385abdec22417d629654","slug":"dm-directives-to-remove-shiv-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शिव मंदिर हटवाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शिव मंदिर हटवाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
dm at sifht
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी आजंनेय कुमार सिंह ने विकास खंड मलवां के ग्राम पंचायत मौहार में निरीक्षण किया। जहां उन्होंने गांव के रास्ते में आने वाले शिव मंदिर को हटाने के निर्देश एसडीएम बिंदकी को दिए।
उन्होंने ग्राम प्रधान से अभी तक के निर्माण कार्यों में खर्च हुई धनराशि का हिसाब-किताब तलब कर लिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बनताहारी तालाब की पैमाइश कराई जाए और मनरेगा से उसकी खुदाई करायी जाय तथा गांव में टूटी नालियों की मरम्मत कराएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गोबर व बालू के ढेर पाये जाने पर डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिये कि गोबर के गड्डे रास्ते से हटवाये जाएं और गांव में वर्मी कंपोस्ट गढ्ढे बनवाकर जैविक खाद बनायी जाय। निरीक्षण में डीएम ने शौचालय निर्माण का का भी काम देखा। इस दौरान उन्होंने बाबूलाल और सुखराम सिंह के शौचालय का निर्माण देखा। दोनों में सीट नहीं पायी गयी। चौडगरा चौराहे के निरीक्षण में पाया गया कि सड़क के किनारे नाली ना होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी रहती है जिसे तत्काल बनाने के निर्देश एनएचएआई को दिए।