{"_id":"31629eb79b33933ec5e67bd6bafd1803","slug":"dm-angry-at-the-slow-progress-of-the-loan-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत ऋण वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 50 के सापेक्ष 33 अभ्यर्थियों को ऋण स्वीकृति किया गया
विज्ञापन
बताया गया कि शेष अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए सूची नामित संस्था को भेजी गई है। शत प्रतिशत स्वीकृत आवेदन पत्रों को ऋण वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एलडीएम बैंक आफ बड़ौदा को निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में 28 फरवरी तक ऋण वितरण की कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि बिंदकी एसडीएम और सीओ एक सप्ताह के अंदर मलवां क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रखे गए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को हटाएं।
डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफ बड़ौदा को निर्देश दिए कि लोन तत्काल कराए जाएं। महिला प्रोत्साहन योजना के तहत अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह, एलडीएम वीके गुप्ता आदि रहे।