{"_id":"d71b10c7525a80f550ed3f3e532fa52e","slug":"dm-and-sp-unhappy-with-the-slow-pace-of-vote-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी मतगणना की धीमी गति से खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी मतगणना की धीमी गति से खफा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुहा में निरीक्षण को पहुंचे डीएम राजीव रौतेला व
विज्ञापन
एसपी राजीव मेहरोत्रा मतगणना की धीमी गति पर नाराजगी जताई। वहीं अमौली में
समय से कर्मचारियों को नाश्ता न मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई।
रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना का कार्य साढ़े आठ बजे टेबलों में मतपेटी आने के बाद शुरू हो सका। मतगणना स्थल के बाहर लगी अभिकर्ताओं व प्रत्याशियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगी पुलिस फोर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
खजुहा विकास खंड की तीन जिला पंचायत व नब्बे क्षेत्र पंचायत के लिए चुनावी जंग में शामिल सैकड़ों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जानने को मतगणना स्थल पुरुषोत्तम इंटर कालेज के सामने हजारों समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई।
कमोवेश यही हाल विकास खंड अमौली के जिला पंचायत की तीन व क्षेत्र पंचायत की 79 के मतगणना स्थल बद्री प्रसाद इंटर कालेज , देवमई के जिला पंचायत की दो , क्षेत्र पंचायत की 67 सीटों के मतगणना स्थल बकेवर स्थित जानकी इंटर कालेज, मलवां में चार जिला पंचायत व 100 क्षेत्र पंचायत की सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज का रहा।
तहसील क्षेत्र के सभी मतगणना स्थलों मे पहुंचे राजीव रौतेला, एसपी राजीव मेहरोत्रा ने पहुंच कर स्थित का जायजा लिया। इन केंद्रो में मतगणना कार्य कछुआ गति से चलने पर इन अधिकारियों ने तेजी लाने के निर्देश दिए।
अमौली विकास खंड मे मतगणना कर रहे कर्मचारियों की समय से नाश्ता ने मिलने की शिकायत पर ब्लाक कर्मियों को डीएम ने फटकार लगाई।
उधर, देवमई विकास खंड के 18 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घोषित परिणामों में तब ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई जब गलाथा क्षेत्र पंचायत की इस सीट के राजेश व रामआसरे को बराबर मत मिले।
आरओ आरके गुप्ता के सामने लाटरी हुई, जिसमें रामआसरे की जीत हुई। वहीं सुजावलपुर से कुलदीप शुक्ला ने निर्विरोध जीत दर्ज कराई, वहीं अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर जीतने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों में बिजौली से सुमन, इब्राहिमपुर की श्रीमती, पोजेपुर से केश कुमारी, पधारा से निर्मला देवी, देवमई द्वितीय से हरिनारायन अवस्थी, गोपालपुर से रामराज, सरांय लंगर से नीलम देवी, कुचवारा से रजनीश उत्तम, रूसी से जीतेंद्र पासवान, घनश्यामपुर से श्याम जी उत्तम, बिजुरी से सर्वेश निषाद, शाहजहांपुर से अनीता, देमवई तृतीय से विनोद कुमार, कृपालपुर से रामरतन, कौडिय़ा से विनोद कुमार, डारी खुर्द से बीनादेवी ने जीत दर्ज कराई है।