फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Disturbance of peace action against those spreading anarchy inside the post

Fatehpur News: चौकी के अंदर अराजकता फैलाने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई

Wed, 16 Oct 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Disturbance of peace action against those spreading anarchy inside the post
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा चौकी में बीजेपी नेता व ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदारों के बीच मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष में हथगाम ब्लाक प्रमुख रामा शास्त्री के सगे भतीजे हैं, दूसरे पक्ष से समधी और दामाद नामजद हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के भतीजे विकास साहू का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर कस्बा हथगाम के सोमनाथ साहू व उसके पुत्र शिवपूजन साहू, पारस साहू, अंकित साहू व विमलेश साहू निवासी मुराइन टोला अपने 12 अन्य साथियों के साथ घर आए। अवैध असलहा लहराकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर घर के बाहर सामान की तोड़फोड़ की। उधर, प्रमुख के समधी सोमनाथ पक्ष से विमलेश साहू की ओर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह लोग 13 अक्तूबर को भूमि पर नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान रबी साहू, अमित साहू, चंद्रप्रकाश साहू, रचित साहू, संतोष मौर्य व 10 अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। रवि ने तमंचा व असलहे तानकर जान से मारने की धमकी देकर नींव ढहा दी। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed