{"_id":"03dccc97e2d19ff83b7e5a74ad748976","slug":"disilluminato-four-days-the-water-crisis-deepens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से बत्ती गुल, पानी संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से बत्ती गुल, पानी संकट गहराया
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन
फाल्ट ठीक होने में हफ्तों बीत जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना
पड़ रहा है। आबूनगर इलाके में चार दिन से तार टूट जाने से पेयजल संकट भी
गहरा गया है।
शहर के आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत रानी कालोनी इलाके में बिजली का तार चार दिन पहले टूट गया था। लोगों के सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने तार सही नहीं कराया। बत्ती गुल होने से इलाके में पेयजल संकट भी गहरा गया है।
गुरुवार को उपकेंद्र में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर नाराजगी जताई तब जाकर टीम ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई। आबूनगर निवासी रोहित सिंह, मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर तार बदले नहीं जा रहे हैं जिससे आएदिन तार
टूटकर गिर जाते हैं। यहां लगे ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हैं जो आए दिन फुुंकते रहते हैं। इसी प्रकार शांतीनगर इलाके में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बीती रात जल गया था जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। अधिशासी अभियंता आरडब्लू पॉल ने बताया कि जेई को निर्देशित किया है कि सूचना मिलने पर तत्काल फाल्ट सही कराएं। ट्रांसफार्मर भी जल्द लगवा दिया जाएगा।