फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Discussion on preparations for Radha-Krishna fair and inter-caste mass marriage

Fatehpur News: राधा-कृष्ण मेला एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह की तैयारियों पर चर्चा

Sun, 14 Sep 2025 05:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for Radha-Krishna fair and inter-caste mass marriage
फोटो-17-आश्रम में बैठक करते पदाधिकारी व ग्रामीण। संवाद
अमौली। क्षेत्र के बुढ़वा ब्रह्मदेव आश्रम में रविवार को परमार्थ प्रेरणा समिति के संरक्षक जगमोहन लाल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 29 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाले आठ दिवसीय धर्म संस्कार महोत्सव में राधा-कृष्ण मेला, यज्ञ व सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन




मेला प्रभारी चंदन सचान ने श्रीकृष्ण-बलदाऊ की शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए प्रस्ताव रखा। इसे मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी वैभव अवस्थी को दी गई। प्रधान सनोज कुमार ने मेला परिसर की सफाई, सजावट, टेंट पंडाल आगंतुकों के सम्मान की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन


विराट शुक्ला ने अखाड़े की तैयारी कराकर शोभा यात्रा के साथ चलकर मेला प्रांगण में प्रस्तुति की व्यवस्था लिया। अंबरीष मिश्रा व दीपू अवस्थी ने दिन की कृष्ण लीला की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




राकेश यादव और रानू मास्टर को सामूहिक विवाह के लिए व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। यज्ञ की जिम्मेदारी हिमांशु सैनी को सौंपी गई। इस मौके पर शिवगोविंद अवस्थी, नरेंद्र बाजपेयी, महावीर सचान, उत्कर्ष, सुबोध सचान, विकास सचान, मनु पांडेय, शिवम मिश्रा, श्रीपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed