{"_id":"5fc91fde8ebc3e9b8f2e7b3a","slug":"dios-upset-by-slow-process-of-board-examination-center-fatehpur-news-knp597820386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की धीमी प्रक्रिया से डीआईओएस खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की धीमी प्रक्रिया से डीआईओएस खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण प्रक्रिया में माध्यमिक विद्यालय असहयोग कर रहे हैं। 403 विद्यालयों में अभी तक सिर्फ 51 विद्यालयों ने केंद्र निर्धारण से संबंधित आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड की हैं।
जबकि अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर नियत है। सात दिसंबर की शाम तक जोन प्रभारी अपलोड सूचनाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। अपलोड करने की निहायत धीमी गति को लेकर डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई है।
डीआईओएस ने 29 नवंबर को ब्योरा आनलाइन मांगा था। यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए पांच दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित है।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया गतिमान है। सभी विद्यालय अपने यहां के आधारभूत डाटा शुक्रवार तक अपलोड कर दें। अन्यथा की स्थिति में वह बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।