फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dhan khareed,fatehpur news

किसान अपने तहसील के ही क्रय केंद्र में बेच सकेगा धान

Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed,fatehpur news
फतेहपुर। धान की सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार शासन स्तर से कुछ बदलाव किए गए हैं। अब किसान अपनी तहसील क्षेत्र के ही क्रय केंद्रों में धान बेच सकेंगे। साथ ही पंजीयन में एक ही तहसील की खेती का डाटा फीड होगा।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान खरीदा जाएगा। अभी तक कोई भी किसान जिले के किसी भी क्रय केंद्र में अपना धान को बेच सकता था।
विज्ञापन

पंजीकरण के दौरान दो, तीन तहसीलों की जमीन का एक पंजीकरण कराकर धान की तौल कराई जाती थी, लेकिन इस बार शासन स्तर से इस नियम में बदलाव किया गया है। अब एक ही तहसील की जमीन का किसान के नाम पंजीयन होगा। अगर किसान के पास दो से तीन तहसीलों में खेती है, तो वह किसी एक तहसील की जमीन ही पंजीकरण में फीड करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 हजार किसानों ने किया पंजीकरण
इस बार सरकारी क्रय केंद्रों में धान बेचने के लिए 27707 किसानों ने पंजीकरण कराया है। 775 किसानों की खतौनी में नाम मिसमैच हैं। 212 किसानों का खाता सत्यापन लंबित है। 239 किसान ऐसे हैं, जिनका 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने का पंजीकरण है। इनका भी सत्यापन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed