फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Devotthan Ekadashi celebrated with great pomp

Devotthan Ekadashi celebrated with great pomp

Thu, 26 Nov 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Devotthan Ekadashi celebrated with great pomp
त्थर कटा चौराहे में गन्ना खरीदते लोग - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। देवोत्थान एकादशी (छोटी दीवाली) जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी पर महिलाओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने घरों में भगवान शालिग्राम व तुलसी पूजन किया। बुधवार को पूरी धार्मिक श्रद्धा के साथ पर्व को मनाया गया। खासकर महिलाओं में इस पूजन को लेकर उत्साह रहा। सुबह लोगों ने बाजार में जाकर गन्ना, शकरकंद की खरीदारी की।
विज्ञापन

सुबह से ही महिलाएं पूजा की सामग्री एकत्रित करने के लिए बाजार में पहुंच गईं। शहर के वर्मा चौराहा, पत्थरकटा चौराहा, पटेल नगर चौराहा व ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों में गन्ना की दुकानें सजीं। महिलाओं और पुरुषों ने गन्ना की खरीदारी की। घरों में शालिग्राम के साथ तुलसी के पौधे का पूजन किया गया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भी तुलसी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही तुलसी विवाह संपन्न कराया गया। तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह शृंगार कर सजाया गया था। तुलसी लक्ष्मी व नारायण दोनों को समान रूप से प्रिय है। बिना तुलसी के यज्ञ, हवन, पूजन, कर्मकांड, साधना व उपासना पूरे नहीं होते। यहा तक कि श्राद्ध, तर्पण, दान, संकल्प के साथ ही चरणामृत, प्रसाद व भगवान के भोग में तुलसी का होना अनिवार्य माना गया है।
विज्ञापन

भारतीय समाज में तुलसी के पौधे को देवतुल्य मान ऊंचा स्थान दिया गया है। यह औषधि भी है और मोक्ष प्रदायिनी भी। तुलसी के बारे में अनेक पौराणिक कथाएं विद्यमान हैं। जहां तुलसी होती है, वहां साक्षात लक्ष्मी का भी निवास होता है। कार्तिक मास तुलसी पूजन के लिए पवित्र माना गया है। देवोत्थान एकादशी पर शकरकंद व गन्ने का विशेष महत्व है। इसलिए शुक्रवार को बाजार शकरकंद व गन्ना से गुलजार रहा। वहीं, शकरकंद सुबह जहां 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। वहीं, शाम तक उसके दाम बढ़कर 50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि वैष्णव पूजा विधान में तुलसी पूजन व विवाह प्रमुख है। नियमित रूप से स्नान के बाद तुलसी को प्रात: काल जल दिया जाता है और संध्याकाल में हम तुलसी के चरणों में दीपक जलाते हैं। देवोत्थान एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed