{"_id":"638ba049b6f965223e60e9de","slug":"dengue-patient-dead-fatehpur-news-knp731620571","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डेंगू संक्रमित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डेंगू संक्रमित युवक की मौत
विज्ञापन
जाफरगंज। बसफरा गांव में एक युवक की डेंगू से मौत हो गई और 50 से अधिक लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने एंटी लार्वा के छिड़काव और फागिंग कराने की मांग की है।
अमौली ब्लॉक के बसफरा गांव निवासी संतोष कुमार (37) पुत्र रामगोपाल साहू एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता ने बताया कि वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार देर रात संतोष की मौत हो गई।
गांव में 50 से अधिक गांव के लोग बीमार हैं। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद और झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीण अखिलेश यादव, रामगोपाल शुक्ला, शिवकरन कुशवाहा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव शिविर लगाया था लेकिन एंटी लार्वा छिड़काव नहीं कराया गया। गांव में आठ लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुनील भारती ने बताया कि टीम भेजकर गांव में एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग कराई जाएगी। कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।