{"_id":"6a5bc3256d758531870895ad","slug":"demand-raised-to-make-thariyanv-a-nagar-panchayat-memorandum-submitted-to-dm-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-158818-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। सदर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत थरियांव को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मानकों की जांच कर प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की।
सदर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने बताया कि फतेहपुर और खागा के बीच नेशनल हाईवे पर स्थित थरियांव तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है। यहां की आबादी 12 हजार से अधिक हो चुकी है और हाईवे के दोनों ओर घनी बस्ती बस गई है।
ग्राम पंचायत के अंतर्गत करीब आठ मजरे आते हैं। आसपास की कई छोटी ग्राम सभाओं को भी नगर पंचायत की सीमा में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य शहरी सुविधाओं का बेहतर विकास हो सकेगा।