फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand from SP for disclosure of bullion loot

Fatehpur News: सराफा लूट के खुलासे की एसपी से मांग

Thu, 20 Feb 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demand from SP for disclosure of bullion loot
फतेहपुर/बहुआ। सराफ से सात लाख की लूट के खुलासे की एसपी से मांग को लेकर गुरुवार को व्यापारी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सीओ सिटी ने व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। ललौली थाने के हरियापुर निवासी बीजेपी नेता के पुत्र सराफ शैलेंद्र कुमार सोनी के साथ 17 फरवरी की शाम लूट हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाश नकदी, जेवरात समेत करीब सात लाख का माल लूट ले गए थे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध पकड़े हैं। उनसे खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। पीड़ित शैलेंद्र अपने पिता राम प्रकाश सोनी,भाई पंकज सोनी,गंगाराम सोनी और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फतेहपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, जयराम सोनी समेत अन्य व्यापारियों के साथ खुलासे की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पता लगा कि पुलिस लाइन में एसपी मीटिंग में हैं। वह लोग पुलिस लाइन पहुंचे। जहां सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे ने व्यापारियों की आपबीती जानी। ललौली पुलिस व अन्य टीमों से खुलासे की प्रगति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed