{"_id":"60981d1e8ebc3ebf1b5505a0","slug":"death-yamuna-fathepur-fathepur-news-fatehpur-news-knp627559161","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद मिला शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद मिला शव, मचा कोहराम
विज्ञापन
असोथर। बदलेवा का डेरा मजरे सरकंडी में यमुना नदी में नहाते समय डूबे मनीष का शव गोताखोरों ने करीब 24 घंटे बाद रविवार शाम खोज निकाला। जैसे ही शव बाहर लाया गया तो परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि असोथर थाना क्षेत्र के सराय खालिस का रहने वाला मनीष उर्फ भोंदू (13) अपने साथी अनुज के साथ शनिवार को बदलेवा का डेरा मजरे सरकंडी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आया हुआ था। दोपहर के समय दोनों अपने कुछ साथियों के साथ यमुना नदी किनारे पहुंचे और नहाने लगे। यहां पर अनुज और मनीष नदी में डूबने लगे तो शोरगुल हुआ। लोगों ने अनुज को तो किसी तरह से बाहर निकाल लिया, लेकिन मनीष नदी में डूब गया। परिजनों को खबर लगी तो वह बिलखते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जाल डालकर व गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन शव नहीं मिला।
देर शाम तक जब शव नहीं मिला तो परिजन भी मायूस हो गए। इंस्पेक्टर असोथर नागेंद्र कुमार नागर ने रविवार की सुबह फिर से गोताखोरों को बुलाकर जाल डलाया और खोजबीन शुरू करा दी। शाम करीब चार बजे जाल में मनीष का शव फंस गया तो उसे बाहर लाया गया। शव बाहर आते ही परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।