फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body thrown in the field after killing a young man

Fatehpur News: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Sat, 01 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the field after killing a young man
फोटो 22- घटनास्थल में एएसपी, सीओ व फील्ड यूनिट टीम
विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान, आशनाई की आशंका, महिला समेत तीन से हो रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। डीजे में काम करने वाले युवक का शव शुक्रवार सुबह ब्योटी गांव किनारे खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। घटना के पीछे की वजह आशनाई बताई जा रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी स्वर्गीय क्षत्रपाल सिंह का पुत्र महेंद्र (25) कई साल से असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव मामा माघी दयाल सिंह के घर में रहता था। वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ महीने से ननिहाल में था। छिछनी गांव के पंचू के साथ डीजे में काम करता था। किशनपुर थाना अंतर्गत ब्योटी से इटोलीपुर मार्ग से करीब दो सौ मीटर दूर गिरधारी आरख के खेत से सुबह महेंद्र का शव मिला।
विज्ञापन

गांव के सुरेश चंद्र तिवारी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही पहुंचे। शरीर पर चोट देखकर अधिकारियों को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र, सीओ अनिल कुमार, फील्ड यूनिट टीम बुलाई गई। आशंका जताई जा रही है कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। चेहरे, दाहिनी आंख, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। नाक व मुंह से खून निकला था। शव मिलने से कुछ दूरी पर बाइक भी पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र की इटोलीपुर निवासी बहन सविता पत्नी कल्लू व मामा पक्ष से मान सिंह, लवकुश सिंह, झल्लर शाम को किशनपुर थाने पहुंचे। फोटो देखकर शव की पहचान की। उन लोगों ने बताया कि छिछनी गांव के अवधेश की बाइक लेकर बुदवन गांव जाने के लिए महेंद्र शाम को निकला था। ब्योटी गांव में महेंद्र की किसी ने पीट-पीटकर हत्या की है।

पुलिस ने शाम को ब्योटी गांव की एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि चोट देखकर पिटाई से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed