फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of finance worker found, fear of murder

Fatehpur News: फाइनेंस कर्मी का मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 17 Aug 2023 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of finance worker found, fear of murder
फतेहपुर। फाइनेंस कर्मी का एमआईसी ग्राउंड से मंगलवार को शव बरामद हुआ। उसकी बाइक काॅलेज गेट के बाहर से मिली। जेब से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मंगेतर से विवाद होना बता रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के मवइया निवासी प्रेमचंद्र श्रीवास्तव परिवार के साथ राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में रहते हैं। वह ब्रेकरी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा शुभम श्रीवास्तव (22) एक बैंक में फाइनेंस का काम करता था। कुछ दिन पहले शुभम की शादी तय हुई थी। उसका सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम इंटर कालेज ग्राउंड (एमआईसी) से मंगलवार शाम शव बरामद हुआ। आसपास कोई संदिग्ध पदार्थ पुलिस को नहीं मिला। मृतक के भाई निखिल ने बताया कि शादी तय होने के बाद से भाई तनाव में चल रहे थे। वह सोमवार दोपहर घर से ऑफिस जाने को निकले थे। उनका दोपहर साढ़े तीन बजे से फोन बंद हो गया। उनकी तलाश चालू की गई। ऑफिस में पता लगा कि वह सुबह पहुंचे थे। इसके बाद चले गए थे। साजिश के तहत भाई की हत्या की गई है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल के आधार पर जांच की जा रही है। मंगेतर से बातचीत होती थी। प्रथम दृष्टयता एक दूसरे पर किसी तीसरे से बातचीत के दौरान विवाद के हालात पैदा होना समझ आ रहा है। इसी वजह से युवक ने आत्महत्या की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed