फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DCM collides with parked truck, driver's wife dies

Fatehpur News: खड़े ट्रक से डीसीएम भिड़ी, चालक की पत्नी की मौत

Tue, 14 Apr 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with parked truck, driver's wife dies
फोटो-09-हादसास्थल पर क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत वीडियो ग्रैब
हसवा (फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा स्थित एक ढाबे के पास रविवार देर रात हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रात में चालक ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर ढाबे में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह जैसे ही वापस ट्रक की सीट पर बैठा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम में चालक के बगल में बैठी उसकी पत्नी मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गाजीपुर जनपद के जमनियां थाना क्षेत्र के चकमेदनीपुर की निवासी थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर थरियांव प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन टिकट कन्फर्म न होने पर डीसीएम से सफर कर रही थी महिला
हादसे में जान गंवाने वाली मंजू पति के साथ नोएडा जा रही थी। परिजन के अनुसार उसका ट्रेन टिकट कन्फर्म नहीं हो सका था इसलिए वह पति के साथ डीसीएम से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पति ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि यह हादसा कैसे हो गया। मंजू की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

फोटो-09-हादसास्थल पर क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत वीडियो ग्रैब

फोटो-09-हादसास्थल पर क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed