फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughters are the pride of the house and the honor of their parents

Fatehpur News: घर की शान और माता-पिता का ईमान है बेटियां

Thu, 25 Jan 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Daughters are the pride of the house and the honor of their parents
फतेहपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम हुए और लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया गया। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सी. इंदुमती ने वहां पहुंची छात्राओं और महिलाओं से बात कर उनका हाल जाना और कहा कि बेटियां घर की शान और माता-पिता का ईमान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रूण के लिंग की जांच कराना कानूनी अपराध है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा और बेटी-बेटा पर भेद न रखे। वहीं सीएमओ अशोक कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ट्रेनिंग करने वाली नर्सो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हथगाम नगर पंचायत में राजकीय विद्यालय अकबरपुर चोराई की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि बेटियां हमारा गौरव और सम्मान हैं। समाज मे बालक और बालिका के प्रति फैले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। इस दौरान छात्राएं शालू, दीपांशी, शिवानी मौर्य, कासिफा बानो, गौसिया, सुमैया, उजमा, महक और फातिमा को शिक्षण सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम पर प्रभारी डाॅ. अनुपम सिंह ने भ्रूण हत्या के विरोध में सभी को शपथ दिलाई। वहां मौजूद आशा, आंगनवाड़ी और गर्भवती महिलाओं को इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में बालकों से कम नहीं है।

कलक्ट्रेट सभागार में सीएमएस पीके सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू, जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा, विभिन्न विद्यालय की छात्राएं, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की महिला कार्यकर्ता सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जबकि हसवां अस्पताल में डाॅ. कुमार आनंद, डाॅ. शाबान सिद्दिकी, प्रियंका, प्रेम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed