फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter's death due to falling closet, four injured including mother

कोठरी गिरने से बेटी की मौत, मां समेत चार घायल

Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughter's death due to falling closet, four injured including mother
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद गमगीन परिजन। - फोटो : amarujala
जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम देख रहे परिवार पर सोमवार की रात कोठरी भरभरा कर ढह गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। मां समेत परिवार के चार सदस्य मलबे में दबने से घायल हो गए। कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मशक्कत से परिवार के लोगों को बचाया।  
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया निवासी रामनरेश यादव दरवाजे पर रात को ग्रामीणों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे थे। कृष्ण जन्म के बाद मटकी फोड़ने का  कार्यक्रम हो रहा था। रामनरेश की पत्नी संपतिया(40) व निशा(12) कोठरी में लेटी थीं। बाहर बरामदे में विवाहित बेटी प्रियंका, माया, प्रीती और बेटा अमन कार्यक्रम देख रहे थे। घर की कच्ची कोठरी करीब साढ़े 12 बजे भरभरा कर ढह गई। मलबे में मां-बेटी दब गईं। बरामदे की ढही दीवार कीचपेट में बेटियां व बेटा आ गया। इन लोगों को आनन फानन में ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन


कोठरी का मलबा खासी मशक्कत के बाद हटाया जा सका। संपतिया और निशा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। रामनरेश ने बताया कि बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी। पत्नी की हालत गंभीर है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना राजस्व कर्मियों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्वकर्मी क्षति का आकलन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed