फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Danveer Baba Nyori team defeated Radhika Kanpur

Fatehpur News: दानवीर बाबा न्योरी टीम ने राधिका कानपुर को हराया

Fri, 05 Jan 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Danveer Baba Nyori team defeated Radhika Kanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमौली। क्षेत्र के नाराखा बाबा ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग के प्रथम मैच में दानवीर बाबा टीम ने कानपुर की राधिका फर्म टीम को पांच विकेट से हराया।

कानपुर की राधिका फर्म टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी। 14.5 ओवर में 96 रनों में ही सिमट गई। चौथे नंबर में बैटिंग के लिए उतरे मो. हनीफ ने छह छक्का एवं दो चौका जड़ते हुए 31 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का सामना करते हुए दानवीर बाबा टीम ने 12.3 ओवर में ही पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। कपिल अवस्थी ने चार छक्के व दो चौका लगाते हुए 14 गेंदों में शानदार 36 रन बनाए। लगातार तीन छक्का मारकर पुरस्कार भी हासिल किया। रवि उमराव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी पाली में बेस लाइन आर्किटेक हमीरपुर टीम ने टाॅस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए अनवी हास्पिटल कानपुर की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने बैटिंग करने उतरी हमीरपुर की बेस लाइन आर्किटेक टीम 14.1 ओवर में 90 रनों में ही ऑल आउट हो गई। राधे यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


---



आज होंगे दो मैच

- शुक्रवार को प्रथम पाली में गंगाचरण साधारी लाल इंटर काॅलेज क्रिकेट टीम एवं आरुषि इलेवन स्टार क्रिकेट टीम उमरी कानपुर के बीच मैच खेला जाएगा। द्वितीय पाली में अनवी हॉस्पिटल कानपुर एवं देव प्रबोधनी वारियर्स आजमपुर गड़वा के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed