फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dabe paanv aae chor, sota raha parivaar, ho gaee choree

दबे पांव आए चोर, सोता रहा परिवार, हो गई चोरी

Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
dabe paanv aae chor, sota raha parivaar, ho gaee choree
दलेलखेड़ा गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। चौडगरा और जाफरगंज में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। दोनों घटनाओं में दबे पांव आए चोर हाथ साफ कर गए वहीं परिवार सोता रहा।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव निवासी सराफत अली के घर रात को चोरों ने सेंध लगाई। सराफत अपने चार बेटों के साथ मुंबई रहते हैं। घर पर बहुएं और पत्नी है। मंगलवार रात घर पर पत्नी बानो बेगम, बेटी रुबीनी और बड़ी बहू रुकसाना थे। चोर कमरे में रखे तीन बक्से उठा ले गए। छानबीन में दो बक्से छत पर मिले। पुलिस के अनुसार चोर पड़ोसी की छत के सहारे घर में दाखिल हुए होंगे। रुकसाना ने बताया कि तीन किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के जेवरात समेत चोर 30 हजार रुपये गायब है। जो करीब तीन लाख कीमत का माल था। थानेदार विनोद कुमार का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, चौडगरा के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी उमेन्द सिंह उर्फ पप्पू ट्रैक्टर कंपनी में एजेंट हैं। उमेंद्र परिवार के साथ बाहरी कमरे में सोए थे। बुधवार की सुबह परिवार जगा तो घर का सामान बिखरा मिला। कमरे में रखी अलमारी, बक्सा व सूटकेस टूटे थे। चोर घर के पीछे की दीवार पर सेंध काटकर अंदर दाखिल हुए थे। चोर सोने की दो चेन, सात अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल और सात हजार नगद ले उड़े। करीब दो लाख की चोरी हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत पांडे ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुआ की चोरी का खुलासा कब ?
बहुआ। कसबे में 11 अक्तूबर की रात बिस्किट कारोबारी अब्दुल गनी के घर हुई 11 लाख की चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कार्यवाहक एसओ सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed