{"_id":"58ab3dbc4f1c1b2f0bb22ee3","slug":"czech-team-came-to-power-drove","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेक करने पहुंची टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेक करने पहुंची टीम को दौड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को कुछ लोगों ने सोमवार को दौड़ा लिया। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले। विद्युत वितरण खंड तृतीय के एसडीओ आरबी मौर्य ने चार लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल एयू सिद्दीकी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नगर के गढ़ी मुहल्ला निवासी रामलखन सिंह के घर में इलाहाबाद नोडल अधिकारी बीके सिंह, एक्सईएन आरएन सिंह, एसडीओ आरबी मौर्य व जेई सत्यनारायण यादव और लाइन मैन हलीम के साथ मीटर की जांच करने पहुंचे। बिजली चोरी होने के संदेह पर टीम सहित छत पर चढ़ गए। केबिल कटी देख कर पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
इससे कई लोग एकजुट होकर जांच करने वाली टीम पर हमला बोल दिया। टीम के अधिकारी व कर्मचारी मौके से भाग कर जान बचाई। एसडीओ आरबी मौर्य ने बताया कि मीटर के पहले केबिल काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। उसी की पूछताछ करने पर रामलखन, बलजीत, राजेंद्र सिंह और विक्की अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए नौबस्ता रोड तक दौड़ा लिया। मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन