फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cuts in the car on the truck driver shot

कार में कट लगने पर ट्रक चालक को मारी गोली

Mon, 25 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cuts in the car on the truck driver shot
हाईवे पर भीड़ से मची अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
कथित सपा नेता के बेटे ने कार में ट्रक की टक्कर लगने के बाद रविवार शाम चालक को दौड़ाकर गोली मारी। चालक को गोली के छर्रे लगने से उसकी जान बच गई। थरियांव थाने में घुसकर चालक ने खुद को बचाया। हादसा हाईवे पर होने से अफरातफरी मच गई। सीओ थरियांव घटनास्थल पहुंचे। आरोपी को रायफल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।   
विज्ञापन



मुराइन टोला निवासी लालबहादुर निषाद खुद को सपा नेता बताते हैं। उनका बेटा सूरज निषाद सपा का झंडा लगी इंडिका कार से परिवार संग इलाहाबाद जा रहा था। थरियांव पूर्वी बाईपास पर राजस्थान के ट्रक ड्राइवर नेमाराम निवासी जोधपुर कोलकाता भाड़ा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन



नेमाराम के मुताबिक ट्रक को कार ने बाएं ओर से ओवरटेक किया। वह अपनी साइड आया तो कार में टक्कर हो गई। बड़ा हादसा रोकने के लिए उसने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। कार से परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे पीटने लगे। किसी तरह जान बचाकर थरियांव थाने की ओर भागा, तभी उस पर लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी गई। कई छर्रे पैर और सिर के पीछे हिस्से में लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया, उसने पिता की लाइसेंसी रायफल से फायर किया था। हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ मदन सिंह मौके पर पहुंचे। ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में कार्रवाई की गई है। एसपी ने शस्त्र निरस्तीकरण के आदेश भी थाने को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed