फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   'Cute decorating your door Bhavani'

‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’

Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
'Cute decorating your door Bhavani'
फतेहपुर दुर्गा मंदिर में पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ढोलक की थाप और मंजीरों की धुन पर शनिवार को महिलाओं ने मां शेरावाली का गुणगान किया। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां के  दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी और तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की। हर तरफ मां के जयकारे की गूंज रही।  

विज्ञापन


आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री के मुताबिक इस बार तृतीया तिथि का क्षय होने से द्वितीय और तृतीय एक साथ मनाई गई। ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। मंदिरों में आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन


शहर के तुराबअली का पुरवा स्थित शीतला मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर मां की स्तुति की और मइया को लाल चुनरी भेंट की। शेरावाली माता तेरी सदा ही जय, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी गीत पर भक्त झूमे। इसी प्रकार कालिका मंदिर में आदि शक्ति मां जगदंबा का ध्यान करते हुए भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरगंज स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही। यहां देवी के नौ स्वरूपों के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। मंदिर देवी मइया के दर्शन करने आई हरिहरगंज निवासी पूर्णिमा, सरोज बाजपेई ने बताया कि वह हर वर्ष नवरात्रि में देवी मइया के दर्शन करने आती हैं। माता रानी सबकी बिगड़ी बनाती हैं। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भक्त की हर मुराद पूरी होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed