{"_id":"60ec81e78ebc3ea012606e2b","slug":"cultural-fatehpur-news-knp6398256115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। महाजनी गली मोहल्ला स्थित कौशल किशोर जगन्नाथ मंदिर से सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ से निकाली गई। समूचे नगर में घूमने के बाद देर शाम रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
भव्य रूप से सजे रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ गाजे-बाजे के साथ नगर में घूमे। रथ यात्रा का जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर कटरा मोहल्ला, मुगल रोड , बजरिया, खजुहा चौराहा, ललौली चौराहा, तहसील रोड , गांधी चौराहा, बजाजा गली , किराना गली से वापस खजुहा चौराहा होते हुए जगन्नाथ मंदिर में समाप्त हुई। इस मौके पर शीतेश कुमार तिवारी उर्फ गोल्डी, अवध नारायण पांडेय, रिंकू तिवारी, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, मोना ओमर, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, प्रियेश तिवारी, मोनू दुबे, मधुराज विश्वकर्मा, हर्षित पांडेय, सोनू गुप्ता, विक्रम सिंह, सत्यम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
जाफरगंज। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को बांके बिहारी सेवा समिति ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। रथयात्रा का आयोजन इस बार कोविड 19 के कारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में ही भगवान का श्रंगार हल्दी, चंदन, इत्र लगाकर किया गया। गाजे बाजे के साथ विधि विधान से आरती की गई। भक्ति गीतों पर भक्त झूमे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इसके बाद महाप्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के रमाकांत दीक्षित, रमेश चंद्र दीक्षित, घनश्याम दास गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, अरुनव दीक्षित, किशोर कोविंद, अर्पित, अविलाश, अरविंद ओमर, जय शंकर सैनी आदि मौजूद रहे।