{"_id":"606a11418ebc3e591c3695da","slug":"cultural-fatehpur-news-knp621584852","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती की महाआरती में जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती की महाआरती में जुटी भीड़
विज्ञापन
फतेहपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में रविवार को रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में मां भगवती दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं महाआरती में हिस्सा लिया। मां भगवती दुर्गा की आरती से समूचा माहौल गूंज उठा।
भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से प्रत्येक महीने के पहले रविवार को महाआरती का आयोजन किया जाता है। रविवार को रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज में हुई महाआरती में दूर-दूर से आए भक्तों ने हिस्सा लिया। आरती के समापन पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी रामबिहारी शुक्ला ने कहा कि शक्तिपुत्र महराज मानवधर्म के तीन मूल मंत्र बताते हैं। इनमें मानवता की रक्षा, धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा शामिल हैं। इनका पालन कर मानव धर्म का पालन किया जा सकता है।
इस दौरान राधेश्याम पाल, डॉ. शिवशंकर उत्तम, रामआसरे त्रिवेदी, शीतल प्रसाद, अवधेश गुप्ता, चंद्रपाल, अरिमर्दन सिंह, सर्वेश गुप्ता, मेवा लाल, सुनीता गुप्ता, गायत्री सिंह, कमलेश कुमारी, शीश गुप्ता व प्रभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।