फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cultural

अतुल्य गंगा पद यात्रियों का किया स्वागत

Mon, 05 Apr 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
cultural
औंग (फतेहपुर)। मलवां ब्लाक क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित आशापुर डाक बंगले में अतुल्य गंगा पद यात्रियों का एनसीसी कैडेट्स ने जोरदार स्वागत किया। पद यात्री रविवार की सुबह विश्राम के लिए डाक बंगले में कुछ देर के लिए रुके। यात्रा की कमान अब कानपुर के एनसीसी कैडेट्स के कैप्टन सुमित अवस्थी संभालेंगे।
विज्ञापन

अतुल्य गंगा पद यात्रियों का दल रविवार को सुबह यहां पहुंचा। आशापुर डाक बंगले में कानपुर के एनसीसी कैडेट्स ने कैप्टन सुमित अवस्थी के नेतृत्व में अतुल्य भारत पदयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदयात्रियों के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह नेतृत्व में साथ चल रहे एनसीसी फतेहपुर ने आगे की यात्रा संपन्न कराने के लिए कानपुर के एनसीसी कैडेट्स को बैटन सौंपा। दिया।
विज्ञापन

अतुल्य गंगा मिशन पदयात्रियों का रानीपुर गांव में निवर्तमान ग्राम प्रधान के बेटे संजय सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज के एनसीसी ऑफिसर धर्मेंद्र सिंह के साथ सीनियर कैडेट्स हर्ष सिंह, देवेंद्र सिंह सहित 45 कैडेटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगासागर से गंगोत्री तक छह हजार किमी की पदयात्रा गंगा नदी के किनारे-किनारे पांच राज्यों से होकर गुजरेगी। गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए गंगा के तट पर बसे गांवों में गंगा सफाई अभियान के तहत जागरूक किया गया। मिशन का नेतृत्व सेवानिवृत्त कर्नल अतुल्य माइक केसावर, पर्वतारोही एवं पर्यावरणविद गोपाल शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल आरपी पांडेय, सेवानिवृत्त कमांडर विश्वनाथ और सेवानिवृत्त कर्नल हेम लोगी कर रहे हैं। अब तक 3300 किमी पदयात्रा पूरी की जा चुकी है। यात्रा का समापन उत्तराखंड गंगोत्री में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed