{"_id":"5706ae354f1c1b5c28c81174","slug":"woman-shot-by-miscreants-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गृहस्वामिनी को गोली मारकर की लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गृहस्वामिनी को गोली मारकर की लूटपाट
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
वारदात स्थल पर पड़ा खूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव में बदमाशों ने बुधवार रात करीब एक बजे किसान देवी प्रसाद के घर में धावा बोला। चीख पुकार मचाने पर गृहस्वामिनी गंगा देवी (45) को गोली मार दी और घर से 26 हजार रुपये नगद, चांदी के जेवरात लूट ले गए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
किसान देवी प्रसाद अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। उनके दो बेटे सूरत में नौकरी करते हैं। बुधवार को ही देवी प्रसाद अपनी भैंस 18 हजार रुपये की बेचकर लौटे थे। वे रात को पत्नी संग आंगन में सो रहे थे। घर के पीछे चहारदीवारी पर चढ़कर बदमाश छत तक पहुंचे। और सीढ़ियों के रास्ते आंगन में आ गए।
विज्ञापन
तमंचा सटाकर देवी प्रसाद को जगाया और मारपीट शुरू कर दी। तीन बदमाश देवी प्रसाद को कमरे में ले गए और भैंस बेचने की रकम मांगने लगे। अलमारी व बक्सों की चाबियां मांगी। वहीं दो बदमाशों ने गृहस्वामिनी को कब्जे में ले रखा था। बक्से का ताला तोड़कर बदमाशों ने 26 हजार रुपये और चांदी के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
उधर, बदमाशों का विरोध करते हुए अचानक गंगा देवी चीखते हुए भागने लगी। नकाबपोश बदमाश ने गुस्से में उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली सीधे पैर में जा लगी और गंगा देवी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। देवी प्रसाद को कमरे में बंद कर बदमाश उसी रास्ते से फरार हो गए। परिवार की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे।
एंबुलेंस से गृहस्वामिनी गंगा देवी को सीएचसी में भर्ती कराया। देवी प्रसाद ने बताया कि बक्से में 18 हजार तीन सौ रुपये भैंस बिक्री से मिले और केले की फसल के लिए आठ हजार रुपये अलग से रखे थे। सारे रुपये और चांदी की तोड़िया बदमाश लूट ले गए हैं। ग्रामीणों की खबर पर तड़के कोतवाली पुलिस पहुंची।
एएसपी आरके यादव व सीओ बिंदकी आरके वर्मा ने घटनास्थल की पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि किसान की तहरीर पर रात में घर में घुसकर चोरी और जागने पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की छानबीन की जा रही है।