फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's murder took the jewelry, cash robbed

महिला की हत्या कर जेवर, नकदी लूट ले गए

Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman's murder took the jewelry, cash robbed
फाइल फोटो फूलकली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घर में सो रही महिला की शनिवार रात हत्या कर बदमाश नकदी व जेवर लूट ले गए। परिवार को सुबह जानकारी हुई। महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने चोरी की नीयत से बदमाशों के घुसने और जागने पर महिला की हत्या कर देने की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


धाता कस्बे के करीकान निवासी फूलचंद मौर्या गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उनका एक बेटा विजय लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। बहू सुदेवी होली पर अपने मायके कौशांबी जिले में सैनी थाने के ईसी का पुरवा गई थी। फूलचंद ने बताया कि वह घर से रात लगभग नौ बजे पानी लगाने खेत चले गए थे। पत्नी फूलकली (50) अकेली थी। दरवाजे बंद करके घर के अंदर सोयी थी। पानी लगाकर सुबह घर लौटे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाते पर भी कोई जवाब नहीं आया। ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जमा हो गई। फूलचंद और ग्रामीण सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। छत में चूल्हे का धुआं निकलने वाले रास्ते से फूलचंद्र नीचे उतरे। बरामदे में पत्नी को लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके पास बक्सा खुला पड़ा था। कपड़े व कुछ सामान बिखरे थे। उन्होंने घर का दरवाजा भीतर से खोला तो ग्रामीण भी अंदर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फूलचंद ने बताया कि उसकी पत्नी की रात को छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने लूटपाट के विरोध में हत्या की है। बक्से में झुमके, हाफपेटी, पायल, मंगलसूत्र, छोटी बेटी संगीता का हार, रुपये रखे थे। बदमाश सारा माल लूट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में एसपी श्रीपर्णा गांगुली भी पहुंचीं। सीओ श्रीपाल यादव व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर कुछ नमूने जुटाए। एसओ सुभाष यादव ने बताया कि चोरी की नीयत से घर में लोगों के घुसने और विरोध करने पर हत्या करने की तहरीर दी गई है। एफआईआर दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed