फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman killed two children with fire

महिला ने दो बच्चों संग आग लगाकर जान दी

Tue, 11 Apr 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Woman killed two children with fire
डेमो पिक
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किए। एसपी उमेश कुमार सिंह भी मौके पहुंचे। पुलिस ने मामला खुदकुशी का बताया है। परिजनों के मुताबिक पति की बेरुखी के कारण ही महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। एसपी का कहना है कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

औंग थाने के रामघाट बेरीनारी गांव निवासी ननकई के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। ननकई का दूसरा घर इसी थानाक्षेत्र के गलाथा गांव में हैं। ननकई ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले बेटी सुनैना (28) की शादी बांदा जिले के पैलानी थानांतर्गत बड़ागांव पितरिहा निवासी राजकुमार निषाद से की थी। पति गुजरात के बड़ोदरा में नौकरी करता है। करीब साल भर से उसका घर पर आना-जाना बंद था। इसी से सुनैना बेटी आरती (3) और बेटे अनुज (छह माह) के साथ गुलाथा में आकर रहने लगी। उसने ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की भी बात बताई थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुनैना ने बेटे को यहीं पर जन्म दिया था। बेटे का नवरात्र में मुंडन संस्कार हुआ, लेकिन पति न तो बेटे के जन्म के समय आया, न ही मुंडन में। इससे सुनैना को गहरा धक्का लगा था। दो दिन पहले सुनैना का छोटा भाई राजेश उससे मिलने गया था। शनिवार रात वह बगल के कमरे में सोया था। रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह नित्यक्रिया के लिए चला गया। करीब आठ बजे लौटा तो लोहे का दरवाजा भीतर से बंद था। कमरे से धुआं निकलता देख कर राजेश ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर आए औंग थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने ग्राम प्रधान रघुवंश यादव और ग्रामीणों के सामने दरवाजा तोड़वाया तो कमरे में तीनों के झुलसे शव मिले। एसपी उमेश कुमार सिंह ने भी परिजनों से अलग-अलग बात की। पूछताछ में पति के घर न आने और प्रताड़ना की बात सामने आई है। एसओ ने बताया कि शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि एकाकीपन के चलते महिला ने डिप्रेशन में जान दी है। मृतका के पास मिले मोबाइल के रिकार्ड की भी जांच की जा रही है। ससुराल वालों को सूचना दे दी गई है। मायके वालों ने फिलहाल किसी खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed