फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman killed in suspicious circumstances by drinking poison

संदिग्ध हालत में महिला की जहर पीने से मौत

Sat, 11 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in suspicious circumstances by drinking poison
पीएचसी में लगी परिजनों की भीड़ - फोटो : Amar ujala
थाना क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार को सविता देवी (26) की संदिग्ध हालात में जहर पीने से मौत हो गई। पति ने गुटखा खाने का विरोध करने पर डाई पीने की बात कही है। वहीं मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन



सविता शहर के राधानगर इलाका निवासी लक्ष्मी की बेटी थी। उसकी शादी नौ साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के जितेंद्र से हुई थी। जितेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पांच दिन पहले वापस लौटकर आया था। उससे सविता ने अपनी तबियत बिगड़ी होने की सुबह बात कही थी। तभी उसने गुटखा खाने की वजह बताकर फटकार लगाई थी। इसके बाद घर के बाहर किसी काम से आ गया था। वापस कुछ देर बाद पहुंचा तो पत्नी की हालत बिगड़ी देखी। उसके पास डाई का पाउच पड़ा था।
विज्ञापन



फौरन पत्नी को लेकर पीएचसी पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महिला के भाई छोटू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहन को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पांच फरवरी को बहन रिश्तेदारों के यहां गई थी। वहां से मायके जाने की बात बहनोई जितेंद्र से कही थी। बहनोई ने मायके छोड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को 108 एंबुलेंस कर्मी ने बहन की जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत होने की खबर दी। उसकी बहन को जितेंद्र व परिवार के किशन कुमारी, बउवा, बच्चा ने जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed