{"_id":"588ba0074f1c1b380fcf5e28","slug":"walk-with-jilabdr-candidate-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाबदर को प्रत्याशी के साथ घूमते दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलाबदर को प्रत्याशी के साथ घूमते दबोचा
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा जिलाबदर
- फोटो : amarujala
एक पार्टी के प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार करते जिलाबदर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसकी पैरवी में पार्टी के लोग थाने तक पहुंचे। पुलिस ने उसे जिलाबदर होने के बावजूद इलाके में घूमने के आरोप में जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस ने मलवां निवासी नवीन शुक्ला उर्फ प्रीतू शुक्ला को पकड़ा है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और चुनाव में शांति भंग के खतरे की वजह से गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
उसे 20 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया था। वह मारपीट, तीन पशु तस्करी के मामले और चोरी के संगीन अपराधों में आरोपी है। चार दिन में उसे जमानत मिल गई थी। जिलाबदर होने के बावजूद इलाके में घूम रहा था। एसओ ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कस्बे में एक प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहा था।