{"_id":"58ebd66b4f1c1b6137cf5b84","slug":"two-factions-killed-young-man-sticks-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, लाठी लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, लाठी लगने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली (फतेहपुर)। दीवार खड़ी करने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान युवक को लाठी मार दी। उसे पीएचसी के बाद कानपुर के हैलट भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। उधर, सोमवार को कानपुर से पोस्टमार्टम के बाद आए शव का यमुना में प्रवाह कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला चांदपुर कस्बे का है। यहां के अयोध्या प्रसाद का बड़ा बेटा भूरा रविवार को घर के पास दीवार बनवा रहा था। परिवार के ही मेवालाल साहू ने सुबह इसका विरोध किया तो। पंचायत बुलाई गई। पंच ने दोनों पक्षों को समझा दिया। वहां से सभी लोग अपने-अपने घर की ओर जाने लगे। इसी बीच रास्ते में मेवालाल ने घेर कर भूरा के छोटे भाई महिपाल (45) पर हमला बोल दिया। सिर पर लाठी लगने से महिपाल लहूलुहान हो गए। महिपाल के चाचा रामदास का बेटा राज कुमार भी घायल हुआ। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। महिपाल को डॉक्टरों ने हैलट ले जाने को कहा। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ चिरंजीव मोहन ने बताया कि फौरी तौर पर मुख्य आरोपी मेवालाल के साथ चंद्र पाल, अश्वनी और फगुनी को आरोपी ठहराया गया है। कानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। सोमवार की दोपहर शव लेकर आए परिजनों ने उसे यमुना में प्रवाहित कर दिया है। मृतक के परिजनों ने अभी लिखित तहरीर नहीं दी है। ऐसे में पुलिस तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चे बेहाल
महिपाल की मौत ने पत्नी शारदा देवी के साथ बच्चों को बेहाल कर दिया। महिपाल के विवाहित बेटे सुभाष व अविवाहित बेटे सुधीर के साथ बेटी रीता शव देखकर दहाड़ मार कर रो पड़े। ग्रामीण इन्हें सांत्वना देने का प्रयास करते देखे गए।
विज्ञापन